24 News Update राजसमंद। हाल ही में हुई अच्छी बारिश के बाद राजसमंद जिले के प्रमुख पेयजल और सिंचाई स्रोतों में पानी की आवक शुरू हो गई है। जिले के 25 प्रमुख बांधों में से 5 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं, जबकि 6 बांधों में जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं एक बांध लबालब भर चुका है। इससे आने वाले समय में पेयजल और सिंचाई की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद जगी है।सबसे पहले छलका बाघेरी नाका बांधइस मानसून सीजन में सबसे पहले बाघेरी नाका बांध छलका। यह बांध 6 जुलाई को 18वीं बार छलका, जो पिछले वर्षों की तुलना में 15 दिन पहले है।कुल गेज: 32.80 फीटभराव क्षमता: 311.68 एमसीएफटीवर्तमान स्थिति: 1 फीट 2 इंच की चादर चल रही हैलाभान्वित क्षेत्र: 346 गांवों में पेयजल आपूर्तिनंदसमंद बांध भी छलका, झील में शुरू हुई आवकबाघेरी नाका के छलकने के बाद नंदसमंद बांध में पानी की आवक शुरू हुई और अब यह भी ओवरफ्लो हो गया है।कुल गेज: 30.80 फीटभराव क्षमता: 750 एमसीएफटीस्थिति: ओवरफ्लो, 5 गेट खोले गएपानी छोड़ा गया: खारी फीडर में 5 फीट गेज पर पानी छोड़ाउपयोग: नाथद्वारा शहर को पेयजल, अतिरिक्त पानी राजसमंद व रेलमगरा के लिएराजसमंद झील में पानी की आवक शुरूनंदसमंद से छोड़े गए पानी के कारण अब राजसमंद झील में भी आवक शुरू हो चुकी है।कुल गेज: 30 फीटवर्तमान गेज: 15.70 फीटइस सीजन में बारिश से वृद्धि: 1.20 फीटभराव क्षमता: 3786 एमसीएफटीस्थिति: खारी फीडर से आवक जारी, गोमती नदी से आवक अभी नहींयदि गोमती नदी से भी झील में पानी आने लगे तो झील का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है।अन्य जल स्रोत भी लबालबबाघेरी नाका और नंदसमंद के अलावा चिकलवास बांध, कुंडली, कुंठवा वियर भी ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिससे क्षेत्रीय जल स्त्रोतों में समृद्धि की स्थिति बनी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में आवारा कुत्ते का कहर: 2 घंटे में 45 लोगों को काटा, 25 मासूम बच्चे घायल विश्वराज सिंह मेवाड़ की देलवाड़ा मंडल यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न