24 News Update उदयपुर, 16 जून। मेडिकल कॉलेज ऑर्गन रिट्रीवल कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को एमबी हॉस्पिटल के पोर्च पर जीएनएम नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा हिंदी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, मरीजों के परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच अंगदान (ऑर्गन डोनेशन) तथा ब्रेन डेथ के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। भावनात्मक और जानकारीपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को अंगदान के महत्व से रूबरू कराया और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ब्रेन डेथ की स्थिति, चिकित्सकीय प्रक्रिया, मरीज के परिजनों की काउंसलिंग और एक ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगों के जरिए कई गंभीर मरीजों को नया जीवन मिलने की संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को देखने पहुंचे लोगों ने प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया। राहुल जैन और डॉ. आर.एल. सुमन रहे मुख्य अतिथिकार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. राहुल जैन थे, जबकि महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और लोगों की सोच को नई दिशा दे सकते हैं।कार्यक्रम में डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. संजीव टाक, जीएनएम नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य रंजीत बेरवा, डॉ. गौरव जयसवाल, डॉ. मनोज आर्य, रेजिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट जितेंद्र भटनागर, शारदा गरासिया, चंद्र प्रकाश सिसोदिया, बीना चौधरी, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर हरीश चोबीसा, विष्णु दर्जी, जगदीश भांडावत, पियूष कलाल, दीपक जैन, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नरेश पूर्बिया, शकीला अंसारी, जीएनएम के ट्यूटर्स सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल ऑफिसर ऑर्गन रिट्रीवल डॉ. तरुण रलोत ने किया। अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन का किया आह्वानआयोजन के दौरान उपस्थित लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इच्छुक नागरिकों से अंगदान के लिए प्लेज (संकल्प) एवं रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जानकारीपरक पाम्फलेट और सूचना सामग्री भी वितरित की गई, ताकि लोग ब्रेन डेथ और अंगदान से जुड़े तथ्यों को सही तरीके से समझ सकें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सम्यक् दर्शन ही मोक्ष मार्ग की प्रथम सीढ़ी : अंकित जैन शास्त्री जैन सोशल ग्रुप ‘कुटुंब’ का पारिवारिक पिकनिक एवं वाटर पार्क कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न