24 News Update उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आदेशानुसार चित्तोडगढ जिले मे गंगा विजन संस्थान द्वारा नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है । चित्तोडगढ टीम द्वारा ग्राम पंचायत घटीयावली मे डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत उपसरंपच ज्ञानेश्वर तथा आशा सहयोगनी प्रेम बाई भी उपस्थित थे। नशा मुक्ति केंद्र के कुलदीप कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है , ग्रामीणों को नशे से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभाव व इससे उत्पन्न होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया । नशा एक घातक बीमारी है ,जिससे कैंसर जैसी बीमारियां उत्पन्न होती है । नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ले जा रहा है, जो धीरे-धीरे युवा पीढ़ी को खत्म कर रहा है। नर्सिंग कर्मचारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि नशा शराब तंबाकू उत्पाद चरस ,अफीम सहित अन्य नशीले पदार्थों के अलावा मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल कर लेना भी एक नशा है ।नशा न केवल व्यक्ति की शारीरिक को मानसिक नुकसान करता है बल्कि उनके परिवार का भी पतन की और धकेल देता है तथा समाज में अपराध की मुख्य वजह नशा माना गया है। ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ ग्रहण दिलवाई गई। कार्यक्रम मे मुकेश गुर्जर ने नशा मुक्ति केंद्र के दैनिक क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि केन्द्र पर नशा युक्त मरीजों को डॉक्टर द्वारा चेक -अप करवाकर भर्ती करवाया जाता है व नशा छोड़ने हेतु काउंसलर द्वारा काउंसलिंग की जाती है। नशा मुक्ति केंद्र पर मरीजो को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा , परामर्श, रहना,खाना ,पीना की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय जालमपुरा मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया तथा नशा नही करने की शपथ दिलवाई । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्व. नारायण लाल शर्मा की स्मृति में स्कूल को वाटर कूलर भेंट।मेड़ता मावली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने मनाया 31वां स्थापना दिवस