24 News Update उदयपुर, 11 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा राष्ट्रीय व्याख्यान थिएटर (एनएलटी) में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Realizing the hopes and aspirations of young people – today and for the future” के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को जनसंख्या संतुलन, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और सतत विकास के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन थे, जबकि डॉ. विजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. कीर्ति ने की। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. रूपा शर्मा कार्यक्रम की नोडल प्रभारी रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। स्वागत उद्बोधन में डॉ. आशीष जैन ने कहा कि जनसंख्या संतुलन केवल स्वास्थ्य नहीं, बल्कि शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास से भी जुड़ा विषय है।डॉ. रूपा शर्मा ने विश्व जनसंख्या दिवस की थीम और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनसंख्या संबंधी सामाजिक और स्वास्थ्य विषयों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. कीर्ति ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक जनशक्ति में निहित होती है। संतुलित जनसंख्या से संसाधनों का बेहतर उपयोग, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, बेहतर शिक्षा और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।डॉ. विजय गुप्ता ने जनजातीय क्षेत्रों में एनीमिया, कुपोषण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।मुख्य अतिथि डॉ. राहुल जैन ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का सीधा प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पर्यावरण पर पड़ता है। उन्होंने संतुलित जनसंख्या को गरीबी कम करने, संसाधनों के समान वितरण और जीवन स्तर सुधारने का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से “छोटा परिवार, सुखी परिवार एवं विकसित भारत” के संकल्प को अपनाने और समाज में इसका संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। विश्व जनसंख्या दिवस के तहत 10 जुलाई को पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, रंगोली और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. आकाश चौहान, डॉ. जानवी पंचाल और डॉ. जया अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में डॉ. राज मीणा विजेता रहे, जबकि क्विज प्रतियोगिता में डॉ. शुभम मित्तल, डॉ. मोनिका थालोर और डॉ. राज मीणा की टीम प्रथम स्थान पर रही। विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए।अंत में यूआरडीए अध्यक्ष डॉ. विकास बामनिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों, प्रतिभागियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसंख्या संतुलन केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा सामूहिक दायित्व है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस्कॉन रथोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, पुणे के भक्त सजाएंगे रंगोली, वृंदावन का दल करेगा संकीर्तन मुनि आदित्यसागर ससंघ का 12 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश, 29 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव के साथ वर्षायोग का शुभारंभ