24 News update उदयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का आज प्रातः उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गहलोत के स्वागत में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने मेवाड़ी पगड़ी, तिरंगे सूत की माला एवं तिरंगा ऊपरना पहनाकर पारंपरिक अंदाज़ में उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में सोनिया गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद , अशोक गहलोत जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारे गूंज उठे। गहलोत के साथ पूर्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ एवं पीसीसी सचिव पवन गोदारा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में त्रिलोक पुरबिया, सज्जन कटारा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, शहर पूर्व अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी, वरिष्ठ नेता दिनेश कोटेड समेत कांग्रेस के विभिन्न संगठन के मंत्री, पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गहलोत के इस दौरे को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार देखा गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शक्तिगर के समाजसेवी और व्यवसायी अमित डोडेजा अरुण का आकस्मिक निधन, शोक की लहर, जिसने भी सुना विश्वास ही नहीं हुआ उदयपुर के झाड़ोल से सनसनीखेज वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, परिवार सहित फरार; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव