24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, मुकदमों में वाछिंत अपराधियों की धरपकड़ व रेड/एरिया डोमिनेंस की कार्यवाही हेतु जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में उदयपुर पुलिस द्वारा 27.07.2025 को अलसुबह विशेष अभियान चलाया जाकर आकस्मिक चैकिंग व दबिश देकर बड़ी संख्या में अपराधियों की धरपकड़ की कार्यवाही की गई। जिसके तहत लगभग 110 से अधिक टीमों का गठन कर जिले में करीब 530 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बदमाशों की धरपकड हेतु प्रात अल सुबह एक साथ कार्यवाही की गई। गठित टीमों द्वारा जिले में करीब 877 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई। टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 367 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें चोरी, नकबजनी, मंदिर में चोरी, लूट, डकैती, आदि जघन्य अपराधों में वांछित 03 अभियुक्त, 66 स्थाई / गिरफ्तारी वारंटी, 299 जा.फो. में 01 अभियुक्त, सामान्य प्रकरण में वांछित 13 अभियुक्त तथा निरोधात्मक कार्यवाही में नवीन विधिक प्रावधानों के तहत 270 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय माईनर एक्ट की कार्यवाही करते हुए आबकारी, आर्म्स एक्ट, व एनडीपीएस एक्ट के तहत 07 प्रकरण दर्ज कर कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य अधिनियमों में 06 प्रकरण दर्ज कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान 35 हिस्ट्रीशीटरों को भी चैक कर पुछताछ की गई।जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने बताया की जिले में अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने आमजन से अपील की है कि अपराध व अपराधियों की सूचना पुलिस को देवे, सुचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अबकी बार, उदयसागर पार, दोपहर 3ः40 बजे विधायक फूलसिंह मीणा ने खोले गेट, गेज 22 फीट,,,देखें और कहां कितनी हुई बारिश… नकबजन गैंग का भंडाफोड़: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, आठ से अधिक वारदातों का किया खुलासा