24 News Update उदयपुर। महाराणा भूपाल चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बेहद गंभीर हालत में पहुंचे एक आदिवासी छात्र की जान बचाने में सफलता हासिल की है। डूंगरपुर के सागवाड़ा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में तीरंदाजी की प्रैक्टिस के दौरान छात्र विकास नानोमा के सीने में तीर घुस गया था। तीर सीने की हड्डी को पार करते हुए सीधे दिल के दाहिने हिस्से में जा फंसा।गंभीर हालत में विकास को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए उसे उदयपुर के एमबी चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने देर रात ही ऑपरेशन का निर्णय लिया। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम को तत्काल बुलाया गया और करीब चार घंटे चली जटिल सर्जरी के बाद दिल में फंसा तीर बाहर निकाला गया। दिल के चारों ओर जमा हो गया था खूनकार्डिक सर्जन डॉ. विनय नैथानी ने बताया कि तीर स्टर्नम और पेरिकार्डियम को पार कर दाहिने वेंट्रिकल में फंस गया था। चोट के कारण दिल से लगातार रक्तस्राव हो रहा था और दिल के चारों ओर खून जमा हो गया था। इससे कार्डियक टैम्पोनैड की जानलेवा स्थिति बन गई थी। इसमें दिल के आसपास बढ़े दबाव के कारण उसकी रक्त पंप करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है।मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए आधी रात को सीटी स्कैन कराया गया और उसे सीधे इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों ने दाहिनी ओर थोराकोटॉमी कर पेरिकार्डियम खोला और दिल के आसपास जमा खून को निकालकर दबाव कम किया। सावधानी से निकाला गया तीरऑपरेशन के दौरान पुष्टि हुई कि तीर स्टर्नम, पेरिकार्डियम को पार करते हुए दाहिने वेंट्रिकल तक पहुंचा था। चिकित्सकों ने तीर को बेहद सावधानी से बाहर निकाला और वेंट्रिकल में हुई चोट से हो रहे रक्तस्राव को नियंत्रित किया। ऑपरेशन के दौरान छात्र को चार यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया।सर्जरी में डॉ. विनय नैथानी के साथ डॉ. नरेश और डॉ. जसवंत ने सहयोग किया। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. अंजुरी गोयल ने संभाली, जबकि नर्सिंग में दुर्गा मीणा ने सहायता की। इमरजेंसी टीम ने पहले स्थिर की हालतएमबी अस्पताल की इमरजेंसी में शुरुआत में डॉ. विष्णु प्रताप ने छात्र का उपचार कर उसकी स्थिति स्थिर की। डॉ. कुशल गहलोत ने आवश्यक रेडियोलॉजिकल जांच की। प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. राहुल जैन और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आर.एल. सुमन मरीज के उपचार और स्वास्थ्य सुधार की लगातार निगरानी करते रहे। सफल ऑपरेशन के बाद विकास की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार वह तेजी से रिकवर कर रहा है और सामान्य आहार ले रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ड्रिप लगने के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत, क्लिनिक के बाहर फूटा परिजनों का गुस्सा, तोड़ा बोर्ड पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर. रंगनाथन की जयंती मनाई, ई-पब्लिक लाइब्रेरी में सदस्यों को डिजिटल सुविधाओं और ई-लाइब्रेरी की जानकारी दी