24 News Update उदयपुर, 12 अगस्त। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उदयसागर बांध का जलस्तर 21 फीट 6 इंच पहुंच गया है। बांध की पूर्ण जलभराव क्षमता 24 फीट है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी और कैचमेंट क्षेत्र से जारी पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बुधवार को बांध के दो गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी।जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवक और जलस्तर की स्थिति के अनुसार गेटों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को मौके पर विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर संभाली व्यवस्थाजल संसाधन खंड, उदयपुर के अधिशासी अभियंता देवपाल सिंह सुमन, सहायक अभियंता नितेश नायक और कनिष्ठ अभियंता अश्विन पालीवाल ने मौके पर जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बिछड़ी पटवार मंडल के पटवारी गोपाल सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं बिछड़ी क्षेत्र की उपसरपंच लोकेश पालीवाल, शम्भू सिंह झाला और राजेंद्र सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभाग के साथ समन्वय करते हुए आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में सहयोग किया। उदयपुर में बारिश से बढ़ी पानी की आवकमंगलवार से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बुधवार सुबह तक भी शहर और जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में उदयपुर जिले में सबसे अधिक बारिश उदयसागर रेनफॉल सेंटर पर करीब ढाई इंच दर्ज की गई। वल्लभनगर में करीब दो इंच, जबकि जयसमंद, सलूंबर, डाया और देवास में लगभग एक-एक इंच बारिश हुई।लगातार बारिश के कारण उदयसागर के कैचमेंट क्षेत्र से पानी की आवक बनी हुई है। ऐसे में बांध के जलस्तर और गेटों से निकलने वाले पानी की स्थिति पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। डाउनस्ट्रीम में नहीं जाने की अपीलजल संसाधन विभाग ने आमजन से उदयसागर बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। विभाग ने कहा कि बहते पानी में नदी, नाले या रपट को पार करने का प्रयास न करें। जलप्रवाह और जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतें तथा प्रशासन एवं विभाग की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। झाड़ोल में 5 इंच बारिश, कोटड़ा में 4 इंचवहीं जल संसाधन विभाग के फ्लड सेल के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे तक उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश झाड़ोल में 123 मिमी दर्ज की गई। कोटड़ा में 103 मिमी, ओगणा में 80 मिमी, देवास प्रथम में 65 मिमी, गोगुंदा में 48 मिमी, वल्लभनगर में 45 मिमी, मदार में 40 मिमी, उदयसागर में 30 मिमी, बगोलीया में 30 मिमी, उदयपुर शहर में 31 मिमी, स्वरूपसागर में 26 मिमी और नाई में 23 मिमी बारिश हुई। वहीं सेई में बारिश दर्ज नहीं हुई। उदयसागर बांध का गेज 21 फीट 6 इंच दर्ज किया गया है और दोनों गेट एक-एक फीट खोले गए हैं, जिनसे करीब 256 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 अगस्त को पांचों कृषि विश्वविद्यालयों के पेंशनर जयपुर में देंगे धरना-प्रदर्शन, पेंशन की स्थायी वित्तीय जिम्मेदारी राज्य सरकार लेने और ट्रेजरी से सीधे भुगतान की मांग उदयपुर में पहली बार सजेगा जैन आइकन अवार्ड, 60 से अधिक जिनधर्म प्रभावकों का होगा सम्मान