24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। निंबाहेड़ा के आसपास और क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए वंडर सीमेंट प्रबंधन के निदेशक और पर्यावरण प्रेमी नितिन जैन द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किए गए वृक्ष रथ द्वारा स्कूलों और गौशालाओं में निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में मंगलवार को बडोली माधोसिंह की श्रीबालाजी गौशाला एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नीम , पीपल, बरगद,आंवला, करंज, बेलपत्र,अमलतास ,मीठा नीम आदि के पौधे वितरित किए गए। राउमावि बडोली माधोसिंह के प्रधानाचार्य रवीन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि वंडर सीमेंट प्रबंधन से प्राप्त निशुल्क पौधों से श्रीबालाजी गौशाला और विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बरगद नीम पीपल की त्रिवेणी स्थापित कर सघन पौधारोपण अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर कक्षा अध्यापको ने अपने विद्यार्थियों के साथ सामूहिक रूप से पौधारोपण कर ट्री गार्ड द्वारा उनकी सुरक्षा और संरक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय के उपाचार्य प्रियंका , व्याख्याता जयसिंह मीणा , रामेश्वर लाल मेघवाल, गुंजन जैन , आसिफ मंसूरी, ज्योति साहू , संध्या शर्मा, पूजा सोनी , सुधा पाठक , ज्योति शर्मा, ओमप्रकाश मेघवाल, मदन लाल धाकड़, मदनलाल बलाई, रामेश्वर लाल धाकड़, मस्तराम मीणा, बृजेश मीणा, आदि ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्रीबालाजी गौशाला के पदाधिकारियों ने वंडर सीमेंट प्रबंध निदेशक नितिन जैन का ह्रदय से आभार प्रकट किया और श्रीबालाजी गौशाला में गायों के लिए टीन शेड, ट्री गार्ड, बीमार गायों की सेवा सुश्रुषा की सुविधाएं , आदि उपलब्ध कराने की मांग की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में न्युवो मेसन आरपीएल ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया