उदयपुर, 22 अक्टूबर। इस वर्ष कम बारिश के चलते आगामी महीनों में उदयपुर में जल संकट गहराने की आशंका को देखते हुए राजस्थान विद्यापीठ में जल संरक्षण को लेकर मंथन किया गया। उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क के सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सामुदायिक वर्षा जल संग्रहण और भूजल पुनर्भरण के उपायों पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अवनीश नागर ने की, जबकि वाटर हीरो डॉ. पी.सी. जैन ने प्रेजेंटेशन के जरिए सुझाव रखे।बैठक में मास्टर्स ऑफ सोशल वर्क के चयनित विद्यार्थियों और जलदूत एवं नशा दूत समूह से जुड़े स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सुझाव दिया गया कि नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास, जिला परिषद और स्थानीय प्रशासन पंपलेट तथा कचरा संग्रहण वाहनों पर लगे माइक के माध्यम से लोगों को रोजमर्रा में पानी बचाने के तरीकों के प्रति जागरूक करें। छतों से वर्षा जल सीधे भूजल तक पहुंचाने पर जोरडॉ. जैन ने घरों में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बताई। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन की अलग-अलग वैज्ञानिक तकनीकों का प्रचार करने और लोगों को अपनी सुविधा के अनुसार भवनों में सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। सामुदायिक स्तर पर आसपास के मकानों की छतों से पानी एकत्र कर ट्यूबवेल और हैंडपंप के जरिए भूजल स्रोतों को रिचार्ज करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सड़क निर्माण के दौरान दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का सुझाव भी रखा गया। इससे वर्षा जल को जमीन में समाने का अवसर मिलेगा और भूजल पुनर्भरण में मदद मिल सकेगी। प्रशासन से इन सुझावों पर अमल करने तथा विशेषज्ञों को शामिल करते हुए जिला स्तरीय जल संरक्षण समिति गठित करने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर प्रो. लाला राम जाट, डॉ. अनुकृति राव और डॉ. प्रिंस पायस उपस्थित रहे। अंत में निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत ने आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिना बजट स्कूलों को सजाने का फरमान, खर्च उठाएगा कौन? दीपावली से पहले सफाई, मरम्मत और लाइटिंग के आदेश एमपीयूएटी के तीन विद्यार्थियों का प्री-गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन, गुरुग्राम में दिखाएंगे हुनर