प्रियंक तातेड़ दूसरे और सृष्टि सिंह तीसरे स्थान पर; ICAI उदयपुर शाखा ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई उदयपुर, 22 अक्टूबर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उदयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परिणाम में हार्दिक जिंदल ने 413 अंक हासिल कर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रियंक टाटेड 407 अंकों के साथ दूसरे और सृष्टि सिंह 405 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शहर के शीर्ष पांच विद्यार्थियों में महेंद्र सिंह चौहान 400 अंकों के साथ चौथे और विरेन जैन 394 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। दोनों ग्रुप में 40 विद्यार्थी सफल परीक्षा परिणाम के अनुसार, दोनों ग्रुप में शामिल हुए 180 विद्यार्थियों में से 40 ने दोनों ग्रुप उत्तीर्ण किए। केवल ग्रुप-I की परीक्षा देने वाले 156 विद्यार्थियों में से 42 सफल रहे, जबकि दोनों ग्रुप में शामिल विद्यार्थियों में से 21 ने ग्रुप-I उत्तीर्ण किया। इसी तरह केवल ग्रुप-II में शामिल 78 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थी सफल हुए। दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वालों में से चार विद्यार्थियों ने ग्रुप-II उत्तीर्ण किया। शाखा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं ICAI उदयपुर शाखा के चेयरमैन सीए चिराग धर्मावत ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी निरंतर अध्ययन, नैतिक मूल्यों और पेशेवर उत्कृष्टता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही अन्य परीक्षार्थियों को निराश न होकर लगातार प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। शाखा के वाइस चेयरमैन सीए सौरभ गोलछा, सेक्रेटरी सीए अरुणा गेलड़ा, ट्रेजरर सीए कपिल जोशी, CICASA चेयरमैन सीए धर्मेंद्र सिंह कोठारी तथा मैनेजिंग कमेटी सदस्य सीए राहुल माहेश्वरी और सीए अंशुल कटेजा ने भी सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इजरायली युवती का खोया हुआ पासपोर्ट, नकदी, क्रेडिट कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद कर किए सुपुर्द खुले में मीट बेचने वालों पर निगम सख्त, नोटिस जारी; लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी