24 News Update उदयपुर। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी सिंधी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंडसइंड फाउंडेशन, मुंबई द्वारा वर्ष 2026–27 के लिए मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में पूज्य सिंधी समाज, उदयपुर (जे.एस.पी.) की बैठक शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री हरीश राजानी ने बताया कि इंडसइंड फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से आर्थिक रूप से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्नातक स्तर की नियमित शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध करा रहा है। इस वर्ष भी स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों से पूज्य जैकबाबाद सिंधी पंचायत के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।पंचायत की शिक्षा समिति के संयोजक डॉ. अशोक कुमार छादवानी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने वर्ष 2026 में 12वीं कक्षा नियमित विद्यार्थी के रूप में न्यूनतम 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों अथवा स्नातक प्रथम या द्वितीय वर्ष की परीक्षा न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। साथ ही अभ्यर्थी ने विज्ञान, कला, वाणिज्य, बिजनेस मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग अथवा मेडिकल संकाय में किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लिया हो।उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र झूलेलाल भवन, शक्ति नगर से प्राप्त किए जा सकते हैं अथवा इंडसइंड फाउंडेशन की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों की दो प्रतियों सहित 15 अगस्त 2026 तक झूलेलाल भवन, शक्ति नगर में जमा कराने होंगे। जांच उपरांत पंचायत द्वारा अनुशंसा (रिकमेंडेशन) पत्र के साथ आवेदन आवेदक को पुनः पंचायत कार्यालय से प्राप्त कर सीधा आवेदन इंडसइंड फाउंडेशन, मुंबई को भेजना होगा lबैठक में राजेश चुग, भारत खत्री, मनोहर गुरानी, कमल पाहुजा, जगदीश निचलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यात्रियों को राहत: उदयपुर से चलने वाली दो ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच सोशल मीडिया पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, प्रतापनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई