24 New sUpdate उदयपुर, 18 जून। राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, उदयपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक एवं कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि कक्षा 9 से उच्च कक्षाओं, पाठ्यक्रमों, कोचिंग संस्थानों (विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थान, व्यावसायिक संस्थान आदि) में अध्ययनरत अल्पसंख्यक छात्राएं (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी) तथा अन्य समुदायों (एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी) की छात्राएं प्रवेश के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://minority.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक छात्राएं आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 जून 2026 तक कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कमरा संख्या 401, नई बिल्डिंग कलेक्ट्रेट, उदयपुर में जमा कर सकती हैं। आवेदन पत्र डाक द्वारा अथवा ई-मेल dwo.udpr@gmail.com पर भी भेजा जा सकता है। छात्रावास में जिला मुख्यालय से बाहर की छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। छात्रावास में आवास, भोजन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0294-2411424 पर संपर्क किया जा सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आबकारी आयुक्त लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया बुधवार को आएंगे