24 News Update उदयपुर, 25 अगस्त। अनुकृति ग्रुप द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर धान्यदान एवं सुदामा पोटली कार्यक्रम का आयोजन राम मंदिर, बेदला में श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।ग्रुप की संस्थापिका अनिता माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी महिलाएं सुंदर लहरिया परिधान में सज-धजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे पूरा वातावरण राजस्थानी संस्कृति और भक्ति के रंग में रंग गया। ग्रुप की संस्थापिका मंदाकिनी धावई ने बताया कि सावन मास के इस कार्यक्रम में धान्यदान के अंतर्गत तिल एवं गुड़ का दान किया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर भगवान की भक्ति की और पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने ठाकुर जी के साथ पूजा-अर्चना एवं भक्ति भाव में भाग लिया। भजनों और गीतों से राम मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। तारा जी पालीवाल ने अपने मधुर गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में भक्ति के साथ उत्साह का रंग भर दिया। सावन मास के इस आयोजन ने महिलाओं को एक साथ जोड़ते हुए धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और आपसी प्रेम-स्नेह का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन भक्ति एवं उल्लास के साथ हुआ।कार्यक्रम में भोजन प्रसादी की व्यवस्था विभा सोनी की ओर से की गई, जिसके लिए अनुकृति परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्रुप की बोर्ड मेंबर्स वर्षा जी सोनी, विभा जी सोनी, चंद्रकला कुमावत, शैली चौबेसा, भारती सिंह चौहान, मंजू पूर्विया एवं तरुणा धावई सहित तारा जी पालीवाल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मोनिका माहेश्वरी, श्रद्धा असावा, रंजू कुंवर, कविता बल्द्वा, गीता चौबेसा, गीता सिंगल, हरिप्रिया चौबेसा, वीना जी, शाक्दीव, हेमा साहू, कमल डीडवानिया, कल्पना पूर्विया, सोनू टांक, सौम्या जी, भूमिका सोनी, सारिका छापरवाल एवं दीपिका पालीवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भरता की नई राह, 25 से 27 सितंबर तक लगेगा स्वयंसिद्दा-अहिल्या उद्यम एक्सपो-1.0 राजस्थान विद्यापीठ में सघन पौधारोपण अभियान का आगाज, पर्यावरण संरक्षण के साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी संदेश