24 News update उदयपुर. श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन, उदयपुर कार्यकारिणी की बैठक प्रताप नगर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में ध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि संगठन ओर से शनिवार 19 जुलाई को सावन माह के अवसर पर उभेयश्वर जी महादेव मंदिर प्रांगण मेें संगठन का वार्षिक अधिवेशन एवं पारिवारिक स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खेल-कूद के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में कई प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक निर्मल कुमार पण्डित ने बताया कि आयोजन के बाद उभयश्वर जी महादेव मंदिर प्रामण में महा प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। उक्त बैठक मेंकार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक आकाश बागड़ी, राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित व प्रदेशाध्यक्ष दीपक मेनारिया, महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सोनिका जैन, राष्ट्रीय महासचिव पूरण खटीक, कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता प्रजापत, जिला शहर मंत्री मंजू खींची, जिला महासचिव मीना यादव, चंचल औदिच्य सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: एक ही दिन में 402 अपराधी दबोचे, 860 जगहों पर दी दबिश उदयपुर: रिटायर्ड जज पर ज़मीन कब्जे का मामला, पीड़िता इकरा फातमा ने IG से की शिकायत, अंजुमन सदर और सेक्रेटरी भी पहुंचे समर्थन में