24 News Update कोटा. कोटा में दो सांडों की लड़ाई में 85 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। सांड गली में खड़ी एक कार के पास लड़ रहे थे। इस दौरान एक सांड दुकान की सीढ़ियों पर चढ़ गया और बुजुर्ग को टक्कर मारकर गिरा दिया। बुजुर्ग को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सुभाष नगर इलाके में शनिवार दोपहर का है, जिसका सीसीटीवी आज सामने आया है। सांडों की लड़ाई में जान गंवाने वाले बुजुर्ग देवकरण गुर्जर थे। हादसा उनके घर से कुछ ही दूरी पर हुआ। इस इलाके में रहने वाले लोगों में घटना के बाद से गुस्सा है। सीसीटीवी में बुजुर्ग को टक्कर मारते दिखा सांडहादसा जिस गली का है, उसी में बुजुर्ग का घर है। उनके पड़ोसी राकेश नायक के घर के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि गली में खड़ी एक कार के पीछे दो सांड लड़े रहे है। वहीं बुजुर्ग हाथ में लाठी लेकर गली में टहल रहे है। सांड़ों की लड़ाई को देखकर वे दुकान की सीढ़ियों पर आगे बनी खाली जगह पर खड़े हो जाते है। इस बीच एक सांड भी दुकान की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ता है और बुजुर्ग को टक्कर मारकर गिरा देता है। इसके बाद एक युवक सांड को भगाकर बुजुर्ग को संभालता हे। बुजुर्ग के घर के पास ही हुआ हादसा पड़ोसी राकेश नायक ने बताया- बुजुर्ग हर दिन की तरह गली में टहल रहे थे। चीख सुनकर पड़ोसी और उनके परिवार वाले बाहर आए तो वे दुकान के बाहर गिरे मिले। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान रविवार रात को मौत हो गई। अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। बुजुर्ग के दो बेटे मुकुट गोचर और ब्रह्मानंद हैं। दोनों प्राइवेट जॉब करते है। नायक ने बताया- घटना के बाद सोमवार को बीजेपी के कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी नगर निगम गए थे। आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सांडों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने बताया- यह समस्या केवल सुभाष नगर इलाके की नहीं है, पूरे कोटा शहर की है। नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि वह इस तरह के आवारा मवेशियों को चिह्नित करके उन्हें पकड़कर उचित स्थान पर ले जाकर रखें ताकि लोगों की जान न जाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भारतीय क्रिकेटर आवेश खान ने अजमेर शरीफ दरगाह में दी हाजरी, मांगी दुआ जेवीवीएनएल के कर्मचारी को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, फैक्ट्री के बिजली कनेक्शन का लोड कम करने की एवज मांगे थे रुपए