2023 के बाद कंपनी का सबसे बड़ा लेऑफ, 2027 तक 1 लाख करोड़ रुपए की बचत का लक्ष्य सिएटल/नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन (Amazon) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करते हुए 14,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (ह्यूमन रिसोर्सेज) बेथ गैलेटी ने मंगलवार, 28 अक्टूबर को प्रभावित कर्मचारियों को ईमेल के ज़रिए टर्मिनेशन नोटिस भेजा। गैलेटी ने ईमेल में लिखा कि “सभी प्रभावित कर्मचारियों के एक्सेस तुरंत बंद कर दिए गए हैं। जो लोग अभी ऑफिस में हैं, जरूरत पड़ने पर सुरक्षा कर्मी उन्हें बिल्डिंग से बाहर निकालने में सहायता करेंगे।” कंपनी ने बताया कि इन कर्मचारियों को 90 दिनों की पूरी सैलरी और बेनिफिट्स, सेवरेंस पैकेज, और जॉब प्लेसमेंट सहायता दी जाएगी। 2023 के बाद सबसे बड़ी छंटनी अमेजन में कोरोना महामारी के बाद 2022–2023 के बीच 27,000 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी। मौजूदा कटौती कंपनी के लगभग 3.5 लाख व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों में से करीब 4% है।यह छंटनी ऐसे समय में की गई है जब अमेजन ने हाल ही में अपनी तिमाही रिपोर्ट में 18 अरब डॉलर (करीब ₹1.6 लाख करोड़) का मुनाफा दर्ज किया है। सीईओ एंडी जासी: एआई से नौकरियां और घटेंगी अमेजन के सीईओ एंडी जासी ने पहले ही संकेत दिया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के बढ़ते उपयोग से कई नौकरियां अप्रासंगिक हो जाएंगी — खासकर वे काम जिनमें दोहराव (Repetition) और रूटीन प्रोसेस शामिल हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में एक गुमनाम शिकायत लाइन (Anonymous Complaint Line) शुरू की थी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-से कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। इस इनिशिएटिव पर करीब 1,500 प्रतिक्रियाएं आई थीं। रोबोट्स से 2027 तक 1 लाख करोड़ रुपए की बचत का लक्ष्य अमेजन के आंतरिक दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य 2025 से 2027 के बीच 12.6 अरब डॉलर (लगभग ₹1 लाख करोड़) की लागत बचत करना है।एआई-सक्षम रोबोटिक सिस्टम्स हर आइटम को चुनने, पैक करने और डिलीवर करने में औसतन 30 सेंट (लगभग ₹2.5) की बचत करेंगे। 75% ऑपरेशंस होंगे ऑटोमेटेड अमेजन अपने वेयरहाउस नेटवर्क का 75% हिस्सा ऑटोमेट करने की योजना पर काम कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य ऐसे वेयरहाउस तैयार करना है जहाँ कम इंसान और ज्यादा रोबोट काम करें, जिससे डिलीवरी की गति कई गुना बढ़ सके। पिछले वर्ष कंपनी ने अमेरिका के श्रेवपोर्ट (Shreveport) में अपना सबसे एडवांस्ड ऑटोमेटेड वेयरहाउस लॉन्च किया था। यहाँ करीब 1,000 रोबोट्स काम करते हैं, जिससे वर्कफोर्स में 25% की कमी आई है।अमेजन इस मॉडल को 2027 तक लगभग 40 नई फैसिलिटीज़ में लागू करने की योजना बना रहा है। वर्जीनिया में नया वेयरहाउस इसी डिज़ाइन पर आधारित है, जबकि पुरानी फैसिलिटीज़ का नवीनीकरण (Renovation) भी शुरू कर दिया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रम्प बोले- मोदी नाइसेस्ट लुकिंग गाय, किलर एंड टफ ऐज हेल, भारत से जल्द होगी बड़ी ट्रेड डील बाड़मेर एमडी फैक्ट्री केस में बड़ी सफलता: ₹100 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का केमिकल किंग मुंबई से गिरफ्तार