राजसमंद, 23 अक्टूबर। राजसमंद झील में मछली पकड़ने पर रोक के बावजूद अवैध रूप से मछलियां पकड़ने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह नौ चौकी स्वीमिंग क्लब के सदस्यों ने अंबामाता गेवर माता मंदिर के पास झील में जाल में फंसी मछलियों को तड़पते देखा। इस पर सुभाष जांगिड़ और प्रहलाद वैष्णव ट्यूब की मदद से पानी में उतरे और जाल में फंसी कई जीवित मछलियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि झील में पिछले कई वर्षों से मछली पकड़ने का सरकारी ठेका नहीं दिया गया है। इसके बावजूद अवैध रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियां जारी रहने के आरोप हैं। झील के दोनों ओर द्वारिकाधीश मंदिर और मां अन्नपूर्णा माताजी का मंदिर स्थित हैं। धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी झील का विशेष महत्व है। झील संरक्षण से जुड़े दिनेश श्रीमाली के अनुसार, 1979-80 के दौरान भी यहां मछली पकड़ने का विरोध हुआ था। उनका कहना है कि इस गतिविधि से धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ झील के पारिस्थितिकी तंत्र को भी नुकसान पहुंच सकता है। मामले ने झील में अवैध गतिविधियों की निगरानी और संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व आयोडीन अल्पता दिवस के उपलक्ष में रैली और जागरूकता बैठक