24 News Update उदयपुर। 1st ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स एंड मीट 2026 का शनिवार को सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित भव्य समारोह के साथ गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह में देशभर से आए खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान खेल प्रेमियों का भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, गुजरात सरकार के फायर सर्विस डायरेक्टर नलिन चौधरी , भारत सरकार के डिप्टी फायर एडवाइजर मोरेश्वर कुड़किलवर आदि रहे। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेल ही भारत की भाषा – आयुक्त।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने अपने संबोधन में आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी सहित अभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करना गौरव की बात है। आयुक्त खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बल्कि देश को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम हैं। भारतवर्ष की पहचान हमारी खेल संस्कृति से होती है। उन्होंने कहा कि उदयपुर आए कई खिलाड़ियों को संभवतः यहां की स्थानीय भाषा समझ में नहीं आई होगी, लेकिन खेल की भाषा सबको समझ में आती है। खेल के माध्यम से सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को समझा और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। यही भारत की असली ताकत है, जो विविधता में एकता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया बल्कि विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक समन्वय को भी मजबूत किया। इस तरह के आयोजन देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयुक्त ने कहा कि उदयपुर शहर को इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला, जो शहर के लिए गर्व का विषय है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया। खिलाड़ियों ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उदयपुर में उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं और आतिथ्य मिला।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। राजस्थानी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह को और अधिक आकर्षक बना दिया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन समारोह में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी नवदीप सिंह बग्गा, शिवराम मीणा ने विभिन्न राज्यों से आए अग्निशमन अधिकारीयो का नगर निगम की तरफ से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया।
प्रतियोगिता का रंगारंग समापन।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चौधरी ने कहा कि यहां आए खिलाड़ियों के साथ-साथ शहरवासियों के लिए भी यह आयोजन लंबे समय तक यादगार रहेगा। इस सफल आयोजन ने यह साबित किया कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का सशक्त माध्यम भी हैं जो हमने सफलता पूर्वक अर्जित किया है। चौधरी ने जिला खेल अधिकारी पालीवाल का हार्दिक आभार व्यक्त कर सहयोग हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading