24 News Update उदयपुर। कभी नेताओं ने नगर निगम में बैठक तक नहीं लेने दी, कभी ताने दिए तो कभी राजनीतिक घेराव करके देस निकाला दे दिया। कभी पौधे लगाने पर दूर देस में बड़ी कुर्सी पर बैठे बड़े वाले नेताजी ने अंटस पाल ली और रातों रात ट्री गार्ड हटवा दिए तो कभी टिकट मांगने पर पार्टी ने बाहरी का तमगा दे दिया। आज बरसों बाद स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत राजस्थान सरकार की ओर से नियुक्त ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता के उदयपुर नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करने की खबर ने चौंका दिया। गुप्ता ने कर स्वच्छता अभियान की प्रगति की समीक्षा की और दो टूक कहा कि शहर को साफ रखना पहली प्राथमिकता है। सफाई का डिसिप्लेन टूरिस्ट को आकर्षित करेगा और लोगों में स्वच्छता के प्रति ऐसा भाव जगेगा जो शहर की नई तकदीर लिखने में सक्षम होगा। वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई तो गुप्ता ने स्वच्छता जागरण कार्यक्रमों के अपने अनुभव साझा किए। बताया कि कैसे जनभागीदारी के बिना स्वच्छता अभियान को स्थायी रूप नहीं दिया जा सकता। जबकि उदयपुर में हो यह रहा है कि जब तक आयुक्त साहब अपने चेम्बर से बाहर नहीं निकलते, कचरा जलाने वालों, कचरा सड़क किनारे फेंकने वालों के चालान ही नहीं बनते। क्योंकि सब तरफ फिक्सिंग और खाओ खिलाओ संस्कृति का बोलबाला चल रहा है। हालात इतने विकट हैं कि स्वच्छता वाहन गाना बजा बजा कर थक जाता है मगर कुछ लोग पड़ोस के प्लॉट में कचरे की थैली फेंक आते हैं या फिर सड़क पर राह चलते कचरे का बोरा फेंक कर सरेआम निकल जाते हैं। पब्लिक सेंस कैसे डिवलप हो इस पर बात हुई।उदयपुर में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए गुप्ताजी ने शहर को स्वच्छता रैंकिंग में उच्च पायदान पर पहुंचाने को प्राथमिक लक्ष्य बताया। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण को अनिवार्य रूप से लागू कराने, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता एवं रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा शहर में प्रकाश व्यवस्था और उद्यानों की साफ-सफाई को बेहतर बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस बारे में जब 24 न्यूज अपडेट ने गुप्ताजी से पूछा कि क्या वे डूंगरपुर की तर्ज पर उदयपुर में भी कचरा स्टेण्ड बन गए प्लॉट्स पर जुर्माने की मंशा रखते हैं तो उन्होंने कहा कि बेशक! हर वो प्रयास किया जाएगा जो स्चछता की भावना को आगे बढ़ाता हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को केवल कोसने से काम नहीं चलने वाला है। शिकायत से पहले प्रशासन को सतर्क करें, सफाई का मौका दें। अगर स्वच्छता का भाव पब्लिक के दिमाग में इनबिल्ट हो गया तो आधा काम तो वैसे ही हो गया।पॉलिटिकल स्वच्छता अभियान तो नहींइधर, गुप्ताजी के नगर निगम प्रवेश से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं यह पॉलिटिकल स्वच्छता अभियान तो नहीं है। क्योंकि पिछली बार जब गुप्ताजी ने उदयपुर में पॉलिटिकल बिसात बिछाने की कोशिश की तब कई खांटी नेता और उनके सिपहसालार, अपनी सेना सहित उनके मंसूबों को तार—तार करने पर तुल गए थे। अंदरखाने मोर्चा खोल दिया था और तब तक दम नहीं लिया था जब तक कि गुप्ताजी यहां से पॉलिटिकली ठंडा बस्ता लेकर प्रस्थान नहीं कर गए थे। अब गुप्ताजी की सशक्त वापसी और वो भी निगम में, यह बता रही है कि कहीं ना कहीं पॉलिटिकल कुछ पक रहा है। अधिकारी रहे मौजूदबैठक में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, उपायुक्त दिनेश कुमार मंडोवरा, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, कनिष्ठ अभियंता आदित्य आमेटा और मोनिका चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कभी भी आ सकती है सर्वे टीम, एंबेसेडर एवं आयुक्त की आमजन से अपील। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा है कि जल्द ही स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम बिना बताए शहर का दौरा करेगी इस निरीक्षण में टीम द्वारा उदयपुर शहर की स्वच्छता का मापदंड तय कर रैंकिंग प्रदान की जाएगी। टीम द्वारा विभिन्न कार्यों का सघन निरीक्षण कर उदयपुर शहरवासियों से फीडबैक भी लिया जाएगी। ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता एवं निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने संयुक्त रूप से आमजन से सफाई के संबंध में निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग को अपील जारी की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन” जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन शोध, शिक्षा और सादगी की मिसाल रहे डॉ. मधुसूदन शर्मा, मात्स्यकी महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा, शिक्षाविदों ने साझा की स्मृतियाँ