24 Newe Udpate भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के भीलवाड़ा शहर जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट विनोद कुमार कसारा के मनोनयन पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।यह मनोनयन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी की अनुशंसा पर किया गया है। कसारा के जिलाध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।इस अवसर पर अधिवक्ता पीरु सिंह गौड़, मनोज खोईवाल, किशोर गहलोत, सुरेशदास वैष्णव, नवीन चेचानी, ओमप्रकाश टांक, श्रवण कुमार सोनी, ओमप्रकाश शर्मा सहित अनेक अधिवक्ताओं ने एडवोकेट विनोद कुमार कसारा का माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि एडवोकेट विनोद कुमार कसारा अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनसंवाद में गूंजी अवैध बजरी खनन की गूंज, एसपी सागर राणा बोले—माफियाओं पर होगी निर्णायक कार्रवाई किशनगढ़ में लघु उद्योग भारती की प्रांत कार्यकारिणी बैठक संपन्न, ‘उद्यम तीर्थ’ भवन की पहली रूपरेखा का हुआ अनावरण