oplus_0 24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने परिंडे लगाकर राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के परिंडा अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर संचित निरीक्षक गुलाब सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पुलिस लाइन परिसर में पक्षियों के लिए घोंसले और परिंडे लगाए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने संस्थान के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी तेज होने के साथ ही पक्षियों की सेवा के लिए परिंडा अभियान की शुरूआत की गयी है, तेज गर्मी के सीजन में पक्षियों के पानी के लिए परिंडे लगाना सबसे बड़ा सेवा कार्य है। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने और दाना डालने की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रीना जैन सहित संस्थान टीम मौजूद रही। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन से हमने अभियान की शुरूआत की है। अभियान के तहत आमजन को निशुल्क परिंडा वितरण के साथ ही सार्वजनिक पार्क सहित अन्य स्थानों पर भी परिंडे लगाए जाएंगे। इस सीजन 5000 परिंडे वितरित करने और लगाने का लक्ष्य है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तारक गुरू जैन ग्रंथालय में वर्षीतप अभिनंदन एवं निवी तप का आयोजन पुलिस दिवस 2026: फतहसागर की पाल पर गूंजेंगी देशभक्ति धुनें, 16 अप्रैल को मुख्य समारोह