उदयपुर। दीपावली और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर से चलने वाली दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त साधारण श्रेणी का कोच लगाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त कोच करीब तीन सप्ताह तक उपलब्ध रहेगा। इससे उदयपुर से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिल सकेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20473/20474 में दिल्ली सराय से 10 नवंबर से 30 नवंबर तक तथा उदयपुर सिटी से 11 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा। त्योहारों के दौरान बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 22471/22472 में लालगढ़ से 10 नवंबर से 30 नवंबर तक तथा दिल्ली सराय से 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। जयपुर-कोलकाता स्पेशल का बदला मार्ग इधर त्योहारों के दौरान संचालित की जा रही खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का मार्ग भी परिचालनिक कारणों से बदला गया है। गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल 4 नवंबर से 18 नवंबर तक तीन ट्रिप में प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से दोपहर 3.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को रात 2 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय और आसनसोल के बीच परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09710 कोलकाता-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल 6 नवंबर से 20 नवंबर तक तीन ट्रिप में प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से रवाना होगी। इस ट्रेन के भी पं. दीनदयाल उपाध्याय और आसनसोल के बीच परिवर्तित मार्ग से चलने की सूचना रेलवे ने दी है। रेलवे के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अस्थायी कोच बढ़ाने और स्पेशल ट्रेनों के संचालन जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2520 किलो केरी का अचार सीज उदयपुर में 9 नवंबर को होगा गोवर्धन पूजा समारोह