24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में राहगीरों और पर्यटकों को रोककर जबरन सामान खरीदने के लिए दबाव बनाने और कमीशन के लालच में सस्ती खरीदारी का प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान पर्यटन व्यवसाय (सुकरण और विनियमन) अधिनियम 2010 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 15 मई को खटीकवाड़ा क्षेत्र में की गई। मामले में धानमंडी थाना के सहायक उप निरीक्षक कैलाशचंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी आने-जाने वाले राहगीरों और पर्यटकों को रास्ते में रोककर जबरन दुकानों पर ले जाने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि वह कमीशन प्राप्त करने की नियत से लोगों को सस्ती दरों पर खरीदारी कराने का लालच दे रहा था। पुलिस ने मामले में पटेल सर्कल सूरजपोल निवासी हकीम शाह पुत्र जीलानी शाह के खिलाफ राजस्थान पर्यटन व्यवसाय (सुकरण और विनियमन) अधिनियम 2010 की धारा 13(1) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक बिहारीलाल द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पर्यटन नगरी उदयपुर में पर्यटकों और आम लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निर्माणाधीन भूखंड पर चोरी, बदमाश कॉपर वायर और इलेक्ट्रिक सामान ले उड़े सखी ग्रुप की कल से वृन्दावन मे भागवत कथा