24 News Update राजसमंद। राजसमंद के केलवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक बेकाबू होकर सर्विस लेन में लगी चाय की थड़ी में जा घुसा। हादसे के वक्त थड़ी पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते भाग जाने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेलर की टक्कर से रेलिंग टूट गई और वहां बैठे दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।घटना सुबह करीब 8 बजकर 32 मिनट की है, जो पास के एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना मिलते ही केलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को किनारे कर रास्ता साफ करवाया।तेज रफ्तार में नियंत्रण खोने से हादसाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर लगे जिगजैग बेरिकेड्स की वजह से ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रेलर रेलिंग तोड़ता हुआ सर्विस लेन में घुस गया और सीधा चाय की थड़ी से टकरा गया। थड़ी पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही धमाके की आवाज आई और ट्रेलर उनकी ओर बढ़ता दिखा, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि कुछ ही सेकंड पहले वहां बैठे लोग हट गए, वरना कई जानें जा सकती थीं।पुलिस ने आधे घंटे में खुलवाया रास्ताकेलवा थाने के हेड कॉन्स्टेबल सांवरमल ने बताया कि “आज सुबह राजसमंद से उदयपुर की ओर जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन में लगी चाय की थड़ी में जा घुसा। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक को सिर में हल्की चोट आई, जबकि मौके पर मौजूद एक युवक के पैर में चोट लगी। ट्रेलर को करीब आधे घंटे में साइड कर रास्ता खुलवाया गया।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 घंटे में फायरिंग केस का खुलासा मास्टरमाइंड सहित चार अन्य आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा में रियायती आवासीय भूखंड योजना की लॉटरी में हंगामा, ST कोटे में गड़बड़ी पर आवेदकों का विरोध UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की मौजूदगी में टाउन हॉल में हंगामा, एक महीने में होगी जांच पूरी