24 News Update उदयपुर। सर्व समाज की ओर से आयड़ बस्ती का हिन्दू सम्मेलन आगामी 2 फरवरी को सायं 5 बजे विश्वविद्यालय मार्ग स्थित सुथारवाड़ा चौराहे पर आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को परम पूज्य श्री श्री मेवाड़ पीठाधीश्वर संत 1008 सुदर्शन महाराज एवं वैदिक विचारक मीनाक्षी सहरावत संबोधित करेंगे। सम्मेलन से पूर्व पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं की सहभागिता से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।सम्मेलन की शुरुआत के प्रतीक रूप में शनिवार को गाजे-बाजे के साथ बोहरा गणेश महाराज को पहला नूता दिया गया और आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई। हर परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता समूह बनाकर सुबह-शाम प्रभात फेरियां निकाल रहे हैं और घर-घर पीले चावल व पत्रक देकर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।आयोजन के तहत 26 जनवरी को सायं 6 बजे मशाल रैली निकाली जाएगी, जबकि सम्मेलन की पूर्व संध्या पर विशाल वाहन रैली का आयोजन होगा। कार्यकर्ताओं की ओर से यह भी प्रयास किया जा रहा है कि सम्मेलन के दिन किसी घर में चूल्हा न जले और आयोजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर प्रकाश घरबड़ा, पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी, महेश भावसार, गोपालकृष्ण गौड़, राजेश माली, नरेन्द्र चौधरी, नीलकंठ रावत, यशवंत पालीवाल, हेमा भावसार, गरिमा सुथार, गीता नागदा, शिवशंकर नागदा, राजकुमार दमामी, पियूष जयंत शर्मा, नवनीत चितौड़ा, कपीश जैन, धवल सुथार, तारूलाल पुजारी, मनोज घरबड़ा, दिनेश सुथार, प्रदीप सुथार, मीठालाल प्रजापत, मनीष पोरवाल, महेश नागदा, राजेश गवारिया, ललित चौबीसा, महेन्द्र मेघवाल, यशवंत चौधरी और मांगीलाल दाहिमा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ड्राइवर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2759 पदों पर आगे बढ़े चयनित अभ्यर्थी 18 जनवरी को उदयपुर में होगी प्रथम राजस्थान राज्य स्तरीय नानचाकू चैंपियनशिप 2026