Site icon 24 News Update

डबोक में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। डबोक थाना पुलिस क्षेत्र में युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना घणोली चौराहा क्षेत्र की है, जहां कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार श्रवण सिंह रावत ने रिपोर्ट दी कि वह मूल रूप से ब्यावर जिले के मालपुरा क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में डबोक स्थित एक होटल में कार्यरत है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि घणोली चौराहा क्षेत्र में दुर्गेश गवारिया सहित पांच अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नवलसिंह और मनोहर सिंह कर रहे हैं।

Exit mobile version