24 News Update उदयपुर। डबोक थाना पुलिस क्षेत्र में युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना घणोली चौराहा क्षेत्र की है, जहां कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार श्रवण सिंह रावत ने रिपोर्ट दी कि वह मूल रूप से ब्यावर जिले के मालपुरा क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में डबोक स्थित एक होटल में कार्यरत है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि घणोली चौराहा क्षेत्र में दुर्गेश गवारिया सहित पांच अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नवलसिंह और मनोहर सिंह कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोगुंदा में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज डबोक के माइंस क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, जेवर और नकदी ले उड़े चोर