Site icon 24 News Update

बोहरा गणेशजी चौराहे पर युवक से मारपीट, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बोहरा गणेशजी चौराहे की है, जहां कुछ युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आयुषराज सिंह राव ने रिपोर्ट दी कि वह मूल रूप से आसपुर क्षेत्र के धारड़ा गांव का निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-4 में रह रहा है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि बोहरा गणेशजी चौराहे पर हर्षराज माली, सुजल साहू और विवेक हरिजन ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार कर रहे हैं।

Exit mobile version