Site icon 24 News Update

सविना थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, एक नामजद

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सविना थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, महुवाल सरेरा निवासी अनिल कुमार (29) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। घटना 27 अप्रैल को सविना क्षेत्र में हुई बताई गई है। मामले में पुलिस ने जावर माइन्स क्षेत्र निवासी सुनील को नामजद किया है। घटना के बाद परिवादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version