Advertisements
24 News Udpate उदयपुर। गोगुंदा थाना पुलिस क्षेत्र के बगडुंदा गांव में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्यारचंद गमेती ने रिपोर्ट दी कि आरोपी उसके घर में घुस आए और लोहे के सरियों तथा लाठियों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट कर चोट पहुंचाई और घर में तोड़फोड़ भी की।
मामले में तेजाराम गमेती सहित 6-7 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना बगडुंदा ग्राम पंचायत छाली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल लोगरलाल कर रहे हैं।

