हिरणमगरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में युवक का पीछा कर कार से टक्कर मारने, अपहरण कर सुनसान इलाके में ले जाकर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से मारपीट करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर एक ही दिन में सभी को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागृह भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मामला थाना हिरणमगरी में दर्ज प्रकरण संख्या 185/2026 से जुड़ा है। पीड़ित मोहम्मद सुफियान लोहार पुत्र अब्दुल सत्तार लोहार, उम्र 23 वर्ष, निवासी लोहार कॉलोनी आयड़ भूपालपुरा, उदयपुर ने 10 मई 2026 को थाना हिरणमगरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ट्विस्ट बार में शुरू हुआ विवाद, फिर बनाया हमला करने का प्लान रिपोर्ट में बताया गया कि 9 मई 2026 की रात करीब 10 बजे मोहम्मद सुफियान अपने दोस्तों दीपक, प्रिंस और भूमिका खोखावत के साथ शोभागपुरा स्थित ट्विस्ट बार गया था। वहां 3-4 युवकों ने भूमिका के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद सुनील जोशी नामक युवक से विवाद हुआ, जिसे समझाने का प्रयास किया गया। कुछ देर बाद भूमिका और प्रिंस अलग स्कूटी से रवाना हो गए, जबकि सुफियान और उसका दोस्त दीपक स्कूटी नंबर आरजे 27 बीएल 4757 से भूमिका को उसके एकलिंगपुरा स्थित घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-4 हिरणमगरी स्थित चिंतामणि कोचिंग के बाहर पीछे से आई बलेनो कार नंबर आरजे 27 सीएल 4409 ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। कार में डालकर ले गए, बीएसएनएल रोड पर की मारपीट पीड़ित के अनुसार कार से सुनील जोशी सहित 3-4 युवक नीचे उतरे और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दीपक किसी तरह मौके से भाग निकला, जबकि आरोपियों ने सुफियान को जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद उसे सेक्टर-3 बीएसएनएल रोड स्थित रजवाड़ी चाय के सामने ले जाकर बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटा गया। हमले में सुफियान को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, नगर पूर्व वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह तथा हिरणमगरी थानाधिकारी रवीन्द्र चारण के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने स्विफ्ट कार नंबर आरजे 27 सीजे 5551 और बलेनो कार नंबर आरजे 27 सीएल 4409 का उपयोग किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस ने निम्न सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है— सौरभ कुमार गरोडिया पुत्र मुकेशचंद्र, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुडगांव, जिला करौली, हाल गांधीनगर न्यू आरटीओ ऑफिस के पास, सुखेर उदयपुर। सुनील जोशी पुत्र श्यामसुंदर शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी लकड़वास, थाना प्रतापनगर, उदयपुर। चिरायू बुनकर पुत्र सुभाषचंद बुनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी बोहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़, हाल बेदला उदयपुर। सूरज मेनारिया पुत्र मांगीलाल मेनारिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी विजयपुरा, थाना वल्लभनगर, हाल समता नगर सेक्टर-3 हिरणमगरी उदयपुर। विजय वासवानी पुत्र रूपचंद वासवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी सोहराबजी कम्पाउंड, थाना वाणज, अहमदाबाद गुजरात। दीपक गिरी गोस्वामी पुत्र कैलाश गिरी गोस्वामी, उम्र 23 वर्ष, निवासी नवाणिया, थाना वल्लभनगर, हाल समता नगर सेक्टर-3 हिरणमगरी उदयपुर। मोहित खटीक पुत्र रमेश खटीक, उम्र 27 वर्ष, निवासी कानपुर मादड़ी, प्रतापनगर उदयपुर। आरोपियों ने वारदात कबूली पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मोहम्मद सुफियान और उसके साथी का पीछा किया, स्कूटी को कार से टक्कर मारी और फिर सुफियान को कार में डालकर मारपीट की। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय कारागृह भिजवा दिया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में हिरणमगरी थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें— रवीन्द्र चारण, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी हिरणमगरी सुरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण लाल, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लक्ष्य के अनुरूप प्रगति जरूरी – नमित मेहता, आबकारी आयुक्त ने विभागीय समीक्षा वीसी में अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर बड़ा हादसा : सागवान लकड़ी से भरा ट्रेलर चट्टान से टकराया