उदयपुर, 3 मई। शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर मैसेज करने की बात को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शीघ्र ही किसी बड़े खुलासे की संभावना है।पुलिस के अनुसार प्रकरण में परिवादी किषनदास पुत्र सत्यनारायण वैरागी (27) निवासी कापड़ियों का खेड़ा, बड़ीसादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़ हाल निवासी खेमपुरा प्रतापनगर उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।रिपोर्ट में बताया गया कि 1 मई की रात करीब 10:30 बजे विनोददास, विनय सालवी, हर्ष, बलराज उर्फ बलवंत और हितेश बावरी भोपालवाड़ी स्थित जगदीश नमकीन के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे, जिनमें एक की पहचान शैलेष मंसूरी के रूप में हुई। आरोप है कि शैलेष मंसूरी के हाथ में चाकू था और उसने विनोद पर हमला कर दिया। हमले में विनोद की पीठ और सिर पर चाकू से वार किए गए। साथ आए अन्य दो युवकों के हाथ में बेल्ट थी, जिनसे भी मारपीट की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इंस्टाग्राम पर हर्ष की आईडी पर मैसेज करने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। धानमंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक श्री कैलाशचंद्र द्वारा की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 News Update 02 05 2026 Epaper-28 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें युवक के साथ मारपीट का मामला दर्ज, तीन आरोपियों पर केस