24 News Update भीलवाड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है ! अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा भी विश्व के सात देशों एवं भारत में फैली हुई 132 जिला शाखाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रयास हेतु नियमित रूप से दो से अधिक दशकों वर्ष 2004 से कार्यरत हैं ! इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्लब की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सोनी के नेतृत्व में निम्न जिला पदाधिकारियों आनन्द धाम मंदिर की मुख्य ट्रस्टी सुमन बाहेती, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया , डॉ राखी राठी , एडवोकेट नीलम दरगड़, रेणु कोगटा, एस्ट्रोलोर चेतना बसेर, ईन्दिरा सोमानी , सुनिता पलोड़ , डॉ संजीवनी सोमानी, शोभा नुवाल , सीमा बिड़ला, मधु लड्ढा, लीला राठी, , मीनाक्षी दरगड़, ममता चैचाणी व अन्य जन ने महिला दिवस पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष 2026 के लिए निम्न तीन प्रण लिये -पहला प्रण – किसी के साथ हम ग़लत व्यवहार नहीं करेंगे, और ना ही हमारे साथ किसी को कोई ग़लत व्यवहार करने देंगे ! दूसरा प्रण – घर परिवार में तीनों पीढियों में सामंजस्य बढा़ाएंगे और समाज में बढ़ते तलाकों पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे ! तीसरा प्रण – रोजाना बढ़ती जा रही सड़क दुघर्टनाओं को रोकने हेतु हम लोगों को नियमित रूप से जागरूक करेंगे !इस अवसर पर उपस्थित सभी कपल्स ने एकमत होकर यह स्वीकार किया कि ” पुरूष के बिना नारी अधुरी है और नारी के बिना परिवार अधूरा है, दोनों के आपसी सामंजस्य और संतुलन से ही समाज उतरोतर प्रगति कर सकता है ! इस अवसर पर क्लब के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सोनी ने बताया कि क्लब की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा अतिशीघ्र सड़क सुरक्षा पर कार्य कर रहे व्यक्तियों व संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा जो वर्ष पर्यन्त चालू रहेगा ! Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation त्रिवेणी संगम गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति सम्मानित, ऐरवाल समाज के हाड़ौती संभाग के प्रथम सामुदायिक भवन व छात्रावास का शिलान्यास लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहारः सच लिखने की मिली सजा, पत्रकार पर जानलेवा हमला