24 News Update राजसमंद। भीम थाना सर्कल क्षेत्र में 10 लाख रुपए की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने कुख्यात कड़िया सांसी गैंग से जुड़े तीन सदस्यों को नामजद किया है। दबिश के दौरान आरोपी रुपये से भरा बैग जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बैग से 500, 200 और 100 रुपए की गड्डियों में कुल 10 लाख रुपए बरामद किए हैं। गाड़ी में रखे थे रुपएथाना प्रभारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि पीड़ित भूपेंद्र सिंह रावत, निवासी बरार छिपाला थाना भीम, जो सेना में जवान हैं, ने 15 सितंबर को एसबीआई शाखा भीम से ऋण की राशि 10 लाख रुपए निकाली। राशि उन्होंने तहसील रोड पर खड़ी अपनी स्विफ्ट कार की सीट के नीचे बैग में रख दी और जमीन की रजिस्ट्री कराने एडवोकेट के कार्यालय चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया।सीसीटीवी से हुई पहचानघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर एएसपी महेंद्र पारीक और वृत्ताधिकारी पारस चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी भीम भंवरलाल कुमावत की टीम गठित की गई। टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की कड़िया सांसी गैंग की पहचान की।जंगल में छोड़कर भागे आरोपीपुलिस दबिश के दौरान आरोपी अपनी बस्तियों में नहीं मिले। मुखबिरी से सूचना मिली कि वे गांव के बाहर जंगल की ओर भाग निकले हैं। घेराबंदी में फंसने के डर से आरोपी रुपयों से भरा बैग वहीं छोड़कर फरार हो गए।नामजद आरोपीपुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया है—अजय उर्फ अभय पिता चिन्दु सांसी (20), निवासी गुलखेडी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.)प्रशांत पिता गणेश सांसी (23), निवासी गुलखेडी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.)विकास पिता सालिगराम सांसी (23), निवासी कड़िया, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.)साथ ही एक अन्य अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।वारदात का तरीकापुलिस के अनुसार कड़िया सांसी गैंग मुख्य रूप से बैंक, मंडियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात को अंजाम देती है। आरोपी मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं और नकदी व जेवरात को निशाना बनाते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई: एसीबी ने AEN और JEN को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा कल्पद्रुम महामंडल विधान का आठवां दिन : भगवान को अर्घ्य समर्पित करने उमड़े श्रद्धालु, संघ के सानिध्य में 24 अक्टूबर को होगा संत भवन का शिलान्यास