24 News Update उदयपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज नवरात्रि महोत्सव भव्यता, भक्ति और परंपरा के संगम के रूप में होने जा रहा है। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले 10 दिवसीय गरबा महोत्सव में समाज ने विशेष रूप से फिल्मी गानों से दूर रहकर केवल माता अंबे के भजनों पर डांडिया रास खेलने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य नवरात्रि को एक धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाकर हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना है।समाज अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि यह आयोजन शुद्ध धार्मिकता और परंपरा के अनुरूप होगा। पुरुष परंपरागत जब्बा-पजामा या धोती-जब्बा के साथ पगड़ी पहनकर और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी। विशेष रूप से इस वर्ष पंडाल का आकार दोगुना किया जाएगा, ताकि अधिक संख्या में लोग गरबा रास का आनंद ले सकें। आयोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था के लिए विशेष समितियां गठित की गई हैं, जिससे हर दिन पिछली बार की तुलना में दो गुना अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सकेगी।युवाओं को महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा व अनुशासन बना रहे। समाज की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा श्रीमाली ने महिला टीम को सजगता से सक्रिय भागीदारी देने के निर्देश दिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर श्रीमाली, कार्यकारिणी पदाधिकारी भाव प्रकाश दशोत्तर, चैतन्य प्रकाश श्रीमाली, युवा अध्यक्ष प्रफुल्ल श्रीमाली समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।समाज अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने कहा, “हमारा उद्देश्य है नवरात्रि को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि धार्मिकता, भक्ति व सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनाकर आने वाली पीढ़ियों तक इसे जीवित बनाए रखना।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 🔴 ताबड़तोड़ चाकू वार: उदयपुर में बिजली बिल विवाद पर मकान मालिक ने किराएदार की बेरहमी से की हत्या श्रीमाली समाज नवरात्रि महोत्सव 22 से, फिल्मी गानों से परहेज, परंपरा और भक्ति का होगा अनूठा संगम