24 News Update उदयपुर। श्रद्धालुओं के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने “पुरी–गंगासागर–अयोध्या धाम यात्रा” नामक विशेष ट्रेन की घोषणा की है। यह यात्रा 4 अक्टूबर से शुरू होगी और कुल 12 दिनों तक चलेगी। ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर और सवाई माधोपुर से यात्रियों को लेकर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करवाएगी।तीन श्रेणियों में पैकेजIRCTC, जयपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश सैनी ने बताया कि यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए इकॉनमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट—तीन श्रेणियों में उपलब्ध होगी।इकॉनमी पैकेज : ₹24,560 – नॉन-एसी यात्रा, नॉन-एसी आवास और नॉन-एसी बसें।स्टैंडर्ड पैकेज : ₹34,500 – एसी ट्रेन यात्रा, नॉन-एसी आवास और नॉन-एसी बसें।कंफर्ट पैकेज : ₹45,275 – एसी ट्रेन, एसी आवास और एसी बसें।यात्रा में होटल-आवास, खानपान, ट्रांसपोर्टेशन, मंदिर दर्शन और बीमा जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी (लीव ट्रैवल कन्सेशन) का लाभ भी मिलेगा।धार्मिक दृष्टि से अनोखी यात्राIRCTC के अपर महाप्रबंधक (पर्यटन) योगेंद्र सिंह गुर्जर के अनुसार, एक ही यात्रा में जगन्नाथ धाम, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, गया, काशी विश्वनाथ और अयोध्या धाम जैसे प्रमुख तीर्थों का दर्शन करना किसी भी श्रद्धालु के लिए असंभव सा होता है। इस पैकेज के जरिए श्रद्धालुओं को यह दुर्लभ अवसर मिलेगा।यात्रा कार्यक्रम4 अक्टूबर : ट्रेन उदयपुर से रवाना।6 अक्टूबर : पुरी में जगन्नाथ धाम दर्शन।7 अक्टूबर : कोणार्क सूर्य मंदिर दर्शन, कोलकाता प्रस्थान।8 अक्टूबर : गंगासागर यात्रा।9 अक्टूबर : काली घाट दर्शन, जसडीह के लिए प्रस्थान।10 अक्टूबर : बैद्यनाथ धाम दर्शन, गया प्रस्थान।11 अक्टूबर : महाबोधि और विष्णुपद मंदिर दर्शन, वाराणसी प्रस्थान।12 अक्टूबर : काशी विश्वनाथ, विशालाक्षी, अन्नपूर्णा देवी मंदिर दर्शन और गंगा आरती।13 अक्टूबर : अयोध्या में रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी दर्शन।15 अक्टूबर : यात्रा का समापन उदयपुर में।सुविधाएं और बुकिंगयात्रियों के लिए ट्रेन में आधुनिक किचन-कार, बायो टॉयलेट्स और श्रेणी अनुसार आवास-परिवहन की व्यवस्था रहेगी। बुकिंग की प्रक्रिया आसान रखी गई है। इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.irctctourism.comपर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मामा पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा और भाई अरदीन उर्फ लाला गिरफ्तार महिंद्रा ने लॉन्च की नई CEV-V रेंज, पर्यावरण मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक उपकरण