24 News Update उदयपुर। दीपावली, छठ पूजा एवं अन्य त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए भारतीय रेलवे ने इस वर्ष अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। रेलवे द्वारा देशभर में रिकॉर्ड 12,000 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन विभिन्न गंतव्यों के लिए किया जा रहा है।इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में भी त्यौहारों के दौरान बढ़ते यात्री भार को देखते हुए 106 स्पेशल ट्रेनों के 986 फेरों का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 60 नियमित ट्रेनों में 175 अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से जोड़े गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकसउत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने बताया कि त्योहारों के दौरान रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। बिहार, उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के समय को यात्रियों की सुविधा अनुसार समायोजित किया गया है। प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों के ठहराव समय में भी वृद्धि की गई है, जिससे अधिक से अधिक यात्री लाभान्वित हो सकें। यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त टिकट काउंटर, एटीवीएम मशीनें एवं यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐप के माध्यम से टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के सख्त इंतजामउत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि प्रमुख स्टेशनों पर यात्री भार को देखते हुए भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।प्लेटफार्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से प्रतिबंधित की गई है।स्टेशन परिसरों में भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।अनारक्षित और आरक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश व्यवस्था लागू की गई है।साधारण श्रेणी कोचों के पास बैरिकेटिंग लगाकर नियंत्रित लाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।यात्रियों की सहायता के लिए सहायता बूथ, घोषणा प्रणाली और सहायक टीमों की तैनाती की गई है।रेलवे के उच्च अधिकारियों द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यालय और मंडल स्तर पर वार रूम स्थापित किए गए हैं, जो चौबीसों घंटे सक्रिय हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों द्वारा प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और पैदल पलों पर गश्त बढ़ाई गई है। स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है तथा प्रवेश द्वारों पर स्कैनर मशीनों द्वारा यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। श्री शशि किरण ने बताया कि 1 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम रेलवे पर 638 विशेष रेलसेवाओं का संचालन किया जा चुका है। साथ ही यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 175 डिब्बों की अस्थायी वृद्धि की गई है।त्योहारों पर यात्रियों के लिए 24 अक्टूबर की प्रमुख स्पेशल ट्रेनेंत्योहारों के अवसर पर शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को उत्तर पश्चिम रेलवे की विभिन्न स्पेशल रेलसेवाएं इस प्रकार संचालित होंगी—09639 मदार–रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) — 01.10.25 से 30.11.25 तक (61 ट्रिप)09733 जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल — 01.10.25 से 31.10.25 तक (31 ट्रिप)09734 भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल — 01.10.25 से 31.10.25 तक (31 ट्रिप)04733 भिवानी–अजमेर अनारक्षित स्पेशल — 24 व 25 अक्टूबर (02 ट्रिप)04734 अजमेर–भिवानी अनारक्षित स्पेशल — 24 व 25 अक्टूबर (02 ट्रिप)09619 अजमेर–रांची साप्ताहिक स्पेशल — 26.09.25 से 28.11.25 तक (10 ट्रिप), प्रत्येक शुक्रवार09617 दौराई–सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल — 03.10.25 से 28.11.25 तक (09 ट्रिप), प्रत्येक शुक्रवार01412 सांगानेर–पुणे द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल — 26.09.25 से 07.11.25 तक (13 ट्रिप), प्रत्येक शुक्रवार09008 खातीपुरा (जयपुर)–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल — 03.10.25 से 31.10.25 तक (05 ट्रिप), प्रत्येक शुक्रवार09024 सांगानेर (जयपुर)–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल — 03.10.25 से 28.11.25 तक (09 ट्रिप), प्रत्येक शुक्रवार09727 जयपुर–डा. अम्बेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल — 17.10.25 से 31.10.25 तक (03 ट्रिप), प्रत्येक शुक्रवार09702 ढेहर का बालाजी–पाटलिपुत्र अनारक्षित एकतरफा स्पेशल — 24.10.25 (शुक्रवार)04837 जोधपुर–कोलकाता स्पेशल — 24.10.25 (शुक्रवार) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत ने आकाशवाणी उदयपुर के माध्यम से जनता से किया संवाद ट्रक ने बाइक सवार दंपती को 50 फीट तक घसीटा, दोनों की मौके पर मौत