24 News Update उदयपुर। महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ के अवसर पर 17 जून को उदयपुर के गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाली सभा की तैयारियों को लेकर प्रताप गौरव केन्द्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।प्रताप गौरव केन्द्र के पद्मिनी सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए इतिहास शोधकर्ता एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के संपर्क अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप और हल्दीघाटी युद्ध से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर समय-समय पर अलग-अलग मत सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर का उपयोग इतिहास से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध शोध को समाज के सामने रखने के लिए किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता बेहतर प्रबंधन और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए ताकि आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा तथा महामंत्री दीपक कुमार शुक्ल ने भी कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि 17 जून को महाराणा भूपाल स्टेडियम स्थित गांधी ग्राउंड में सुबह 9:30 बजे आयोजित सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे।आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप जयंती के साथ-साथ हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ से जुड़े आयोजनों का समापन समारोह भी होगा। सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की संभावना जताई गई है।कार्यक्रम संयोजक सीए महावीर चपलोत ने बताया कि आयोजन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचा जाएगा। पानी की व्यवस्था के लिए मिट्टी के पात्रों का उपयोग करने तथा परिसर में पर्यावरण हितैषी कूड़ेदान रखने की योजना है।उन्होंने बताया कि 15 जून से गांधी ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और ऐतिहासिक प्रसंगों से जुड़े चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की जा रही है। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कृषि विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स ने उठाई लंबित भुगतान की आवाज, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का हुआ अभिनंदन बांध में नहाने गया युवक झाड़ियों में फंसा, डूबने से मौत; सिविल डिफेंस ने निकाला शव