24 News Update उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना घंटाघर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार माह से फरार गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोटड़ा क्षेत्र से उदयपुर शहर में गांजा सप्लाई कर रहा था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को थाना अम्बामाता पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सज्जन नगर, उदयपुर निवासी अभय सिंह और निर्भय सिंह के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा तथा दो धारदार चाकू बरामद किए थे। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। उक्त प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान थाना घंटाघर द्वारा किया जा रहा था।जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम श्री राजेश यादव के सुपरविजन में थाना घंटाघर के थानाधिकारी श्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सप्लाई चैन की गहन जांच की। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि उक्त गांजा कोटड़ा क्षेत्र से उदयपुर में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी व आसूचना आधार पर कार्रवाई करते हुए कोटड़ा थाना क्षेत्र के नयावास गांव से मुख्य सप्लायर रामलाल को डिटेन किया। पूछताछ व अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी रामलाल नयावास निवासी है और कोटड़ा से अवैध मादक पदार्थ गांजा की आपूर्ति करता था।पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पूर्व में गिरफ्तार सप्लायर मुस्तिकीम निवासी कोटड़ा, रामलाल से गांजा खरीदकर अपने भाई रूकनुद्दीन के माध्यम से उदयपुर में अभय सिंह और निर्भय सिंह तक गांजा पहुंचाता था। इस तरह कोटड़ा से उदयपुर तक एक संगठित सप्लाई नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त रामलाल पिता कामा निवासी रोहिणी फला, नयावास पुलिस थाना कोटड़ा जिला उदयपुर के खिलाफ प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी घंटाघर श्री कर्मवीर सिंह, हैड कांस्टेबल सत्यपाल (52), कांस्टेबल सोहन सिंह (1297) एवं कांस्टेबल राजेश (2347) शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माण्डवा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.200 किलो अवैध सूखा गांजा व मोटरसाइकिल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार जैकबआबाद युवा संगठन का गठन, अभिषेक कालरा बने पहले अध्यक्ष — अमन असनानी महासचिव, संजय खतुरिया व निखिल कटारिया उपाध्यक्ष चुने गए