24 News Update उदयपुर. जैकबआबाद सिंधी समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जैकबआबाद युवा संगठन का विधिवत गठन किया गया। संगठन के पहले अध्यक्ष के रूप में अभिषेक कालरा को सर्वसम्मति से चुना गया। शक्तिनगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में आयोजित जैकबआबाद सिंधी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक श्री झूलेलाल सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रतापराय चुग एवं पूज्य जैकबआबाद पंचायत के अध्यक्ष हरीश राजानी के सान्निध्य में सम्पन्न हुई, जहां नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में अमन असनानी को महासचिव तथा संजय खतुरिया और निखिल कटारिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर मुरली राजानी, मनोहर गुरानी, राजेश चुग, किशोर सिधवानी, अशोक लिंझारा, भारत खत्री, कैलाश डेंबला, विपिन कालरा, नरेश राजानी, दीपक लालवानी, कपिल नाचानी और विनोद वाधवानी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। अध्यक्ष प्रतापराय चुग एवं हरीश राजानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि जैकबआबाद युवा संगठन समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चार माह से फरार गांजा सप्लायर गिरफ्तार, कोटड़ा से उदयपुर तक फैला था नेटवर्क आचार्य कल्प पुण्य सागर ससंघ का वर्षा योग कलश निष्ठापन एवं पिच्छीका परिवर्तन समारोह 25 जनवरी को