24 News Update उदयपुर, 18 मई। चित्रकूट नगर स्थित भविष्य निधि (पीएफ) कार्यालय के बाहर लगे एक बड़े मोबाइल टावर में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर करीब 1 बजे टावर से तेज लपटें और धुआं उठता देख कार्यालय कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय के केयर टेकर कुलदीप सिंह राठौड़ एवं चन्द्र प्रकाश ने तुरंत अग्निशमन दल को सूचना दी। आग तेजी से फैलती देख दोनों कर्मचारियों ने घबराने के बजाय कार्यालय में उपलब्ध फायर फाइटिंग सिस्टम का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को बढ़ने से रोका जा सका। इस बीच अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा तथा आग पर पूर्णतया काबू पाया।पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त-प्रथम प्रशान्त कुमार सिन्हा ने दोनों कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो टावर के गिरने या आग के आसपास फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कार्यालय के संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर भारी नुकसान होने से बचाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोगुंदा में खातेदारी जमीन पर जबरन रास्ता बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, नाला रोकने, फसल और पेड़ नष्ट करने की शिकायत फतहसागर में मिला कारोबारी का शव: 48 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, तैराकी सिखाने वाले अनाज व्यापारी ललित मेहता की डूबने से मौत