24 News Update उदयपुर। स्कूल जाते समय मदद का झांसा देकर नाबालिग को कार में बैठाना, फिर सुनसान जगह पर ले जाकर अपराध—झाड़ोल क्षेत्र में सामने आई यह घटना भरोसे को हथियार बनाने वाली दरिंदगी की एक और मिसाल है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए झाड़ोल पुलिस ने आरोपी भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।घटना 28 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने रास्ते में कार रोककर परिचित गंतव्य तक छोड़ने का बहाना बनाया और विश्वास में लेकर उसे बैठा लिया। आगे चलकर अपराध को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर थानाधिकारी झाड़ोल फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और तकनीकी व मैदानी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य सुदृढ़ हैं और जांच कानून के दायरे में तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।टीम :-1 श्री फेलीराम मीणा थानाधिकारी झाडोल2 श्री शंकरलाल सउनि3 श्री बालकृष्ण कानि नं 31964 श्री महेश कुमार कानि 32015 श्री लक्ष्मीलाल कानि 30436 श्री उमेश कुमार कानि 2596 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार भारत हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला बजट : सांसद डॉ. मन्नालाल रावत सीनियर और मास्टर वर्ग की प्रतियोगिता 8 फरवरी को