24 News Update उदयपुर। उदयपुर-बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब ओवरटेक की कोशिश में मार्बल से लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गया। हादसे की चपेट में आई एक कार भी असंतुलित होकर सड़क किनारे पुल के नीचे उतर गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना जावर माइंस थाना क्षेत्र की पलोदड़ा चौकी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक ने आगे निकलने के प्रयास में अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे भारी भरकम ट्रेलर सड़क पर ही पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही कार भी हादसे की चपेट में आकर पुल के नीचे जा उतरी। जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग कृषि विभाग से जुड़े कर्मचारी थे, जो ऑडिट कार्य पूरा कर जयपुर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही जावर माइंस थाना अधिकारी हिम्मत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को हटाया गया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 1111 मीटर लंबी पाग पर ‘बालक राम’ ने की पुष्पवर्षा, भव्य शोभायात्रा निकली अरावली की वादियों में गूंजी कबीर की वाणी, भक्ति में डूबा जरगाजी तीर्थ