24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख), 15 अप्रैल,2026 निंबाहेड़ा सेन समाज नगर चौखला के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के 726 वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से मंगलवार सायं चित्तौड़ी दरवाजा स्थित पुराने हॉस्पिटल के पास कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में विराजित संत श्री सेन जी महाराज के चित्र पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल एवं क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा में शामिल सेन समाज के सभी बंधुओं को संत श्री सेन जी महाराज के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा समाज की एकता, समरसता और सांस्कृतिक गौरव को सराहा। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,ओबीसी विभाग नगर अध्यक्ष मुकेश माली,एनएसयूआई ब्लॉक कांग्रेस भंवर सिंह शक्तावत,नगर एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सेन,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी,दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन,महासचिव ओम प्रकाश शर्मा,सचिव धीरज नगरिया,आशीष अग्रवाल,आईटी सेल सहसंयोजक ललित पंचोली,पूर्व पार्षद उदयराम पहाड़िया,शांतिलाल लाडना,कालू कुमावत,राजेश सांड,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा,यू.एस.शर्मा,संजय उपाध्यक्ष,विकास धाकड़,सुरेश मीणा,सोनू अहीर, राजू चारण,राजेश अस्तौलिया,पंकज कुमावत,कमल सोनी,दिलखुश मीणा,महावीर पालेचा,माधु चारण,गोपाल सेन,आशुतोष टांक,विष्णु मीणा, राकेश लाडना एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, गूंजे ‘अमर रहें’ के नारे साध्वी विद्युत प्रभा श्री जी म.सा. के दर्शन कर विधायक कृपलानी ने लिया आशीर्वाद