24 News Update उदयपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, प्रतापनगर में आज भारत विकास परिषद “सुभाष” शाखा द्वारा वृहद गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के हिंदी प्राध्यापक अनुराग जी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए परिषद के प्रमुख अतिथि डॉ. पी.सी. जैन का स्वागत किया। डॉ. जैन नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण अभियान से जुड़े हुए हैं तथा वॉटर हीरो सम्मान से भी अलंकृत हो चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा निवारण के विषय में उपयोगी जानकारी दी तथा राष्ट्रीय गीत “हम करें राष्ट्र आराधन” सामूहिक रूप से गवाया। कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के सफाई कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं सुरक्षा गार्डों को तिलक लगाकर, नारियल अर्पित कर और उपरना ओढ़ाकर परिषद सदस्यों ने सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया—सर्वोच्च प्राप्तांक: आइना खान (XI D), पुत्री श्री रजाक खान; माही कोठारी (XI B), पुत्री श्री संजय कोठारी सर्वोच्च खिलाड़ी: गौरांग गुर्जर (XI B), पुत्र डॉ. आर.सी. गुर्जर बेस्ट ऑल राउंडर: इशिका (XI D), पुत्री श्री दलेर सिंह, सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, उपरना ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह और नारियल प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात विद्यालय के सभी अध्यापकों का गुरु वंदन किया गया। प्रत्येक गुरुजन के समक्ष एक-एक छात्र-छात्रा खड़े होकर उन्हें तिलक लगाया, उपरना पहनाया और नारियल भेंट किया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु-शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करने का यह प्रेरणादायी आयोजन भारत विकास परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष देशभर में किया जाता है।परिषद के प्रांतीय प्रभारी ऋषभ जैन ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। परिषद की शाखा से के.सी. मालू, राजेंद्र खोखावत, शोभा लाल दशोरा (सचिव), करनमल जारौली, रमन सूद, अशोक धूपिया एवं श्रीमती तृप्ता चावला उपस्थित रहे।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाने के लिए भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया, वहीं वाइस प्रिंसिपल ए.के. खान ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्राध्यापक श्री अनुराग ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. प्रताप सिंह बने महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति जैन जागृति सेन्टर उदयपुर ने संपोषण योजना योजना के तहत बांटी खुशियां