भटेवर अस्पताल में पुलिस प्रशासन ने की समझाइश, 10 लाख के मुआवजे के आश्वासन पर शांत हुआ माहौल

24 News Update भटेवर. वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के बरोड़िया बिजली विभाग के कार्यालय में काम करते समय करंट की चपैट में आने से एक ठेकाकर्मी युवक की मौत हो गई। इसके बाद समाजजनों एवं ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करके पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। जानकारी के अनुसार 12 मई को बरोड़िया जीएसएस पर काम करते समय गजेंद्र सेन करंट की चपेट में आने से जुलस कर गंभीर घायल हो गया। जिसको बाद में एमबी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान गजेंद्र सेन पिता लोगर लाल सेन निवासी बरोड़िया उम्र 31 साल की मौत हो गई। एमबी अस्पताल में खेरोदा एवं भींडर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत होने की सूचना मिलने के बाद बरोड़िया सरपंच भेरूसिंह राणावत एवं बड़ी तादाद में समाजजन व ग्रामीण वाना बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद सेन समाज के लोगों ने कार्यालय के बाहर उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा शव को एंबुलेंस की सहायता से भटेवर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। ग्रामीणों ने हादसे के बारे में विधायक उदयलाल डांगी को सूचित किया। विधायक डांगी ने पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग के कार्मिको से बात करके पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। भटेवर अस्पताल में खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई, भींडर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर द्वारा ग्रामीणों व समाजजनों से समझाइस की गई। इस दौरान नवानिया सरपंच जगदीश चन्द्र सेन, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश सेन, भटेवर उपसरपंच प्रतिनिधि दुर्गेश सेन, देवीलाल सेन एवं समाजजनों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि व परिवार के एक सदस्य को नोकरी देने की मांग की। ठेकेदार व समाजजनों द्वारा बात करने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने व परिवार के एक सदस्य को ठेकेदारी में नियमित नोकिरी देने की बात पर सहमति बनी। वही सहायक अभियंता भास्कर रैगर द्वारा विभाग की तरफ से सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा शव को बरोड़िया मोक्षधाम में पहुंचाया गया। जहां पर पुलिस प्रशासन, समाजजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading