24 News Update उदयपुर, 24 अप्रैल। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति से झांसा देकर रुपए हड़प लिए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, आदर्श नगर कॉलोनी, भुवाणा निवासी गजेंद्र शर्मा (37) ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसे झांसे में लेकर वर्ष 2023 से अब तक अलग-अलग तरीकों से रुपए हड़प लिए। घटना स्थल युको बैंक के पास, सुखेर क्षेत्र बताया गया है।मामले में आरोपी की पहचान तरुण सुहालका, निवासी गारियावास, उदयपुर के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने भरोसा जीतकर निवेश/लेनदेन के नाम पर रकम हासिल की और बाद में लौटाने से मुकर गया।पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 316(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट 23 अप्रैल को दर्ज की गई। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरिशचन्द्र को सौंपी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मावली में घर में घुसकर नवविवाहित दंपती का अपहरण, हथियारबंद बदमाशों का हमला बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़ नकदी-जेवरात पार