24 News Update उदयपुर। अमरनाथ यात्रा से दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए गुरुवार की शाम उस समय भयावह बन गई, जब जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के करोल क्षेत्र में उनकी बस अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस में रखा यात्रियों का सामान, नकदी, मोबाइल फोन, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार, बस में सवार श्रद्धालु राजस्थान के सलूंबर जिले के सराड़ा ब्लॉक के ढाकड़ा गांव के निवासी थे। सभी श्रद्धालु 9 जुलाई को दो बसों में अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। यात्रा पूरी कर गुरुवार को वे बालटाल से राजस्थान लौट रहे थे। शाम के समय रामबन जिले के करोल क्षेत्र में पहुंचने पर यह हादसा हो गया। चलती बस में लगी आग, कुछ ही मिनटों में विकराल हुई लपटेंप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फटने के बाद आग फ्यूल टैंक तक पहुंच गई, जिससे आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि पहले बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास चल रहे अन्य वाहनों के लोगों ने चालक को इसकी सूचना दी। बस रुकते ही यात्रियों को तत्काल नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया।सौभाग्य से सभी श्रद्धालु समय रहते बस से बाहर निकल गए। कुछ ही क्षण बाद आग ने पूरी बस को अपनी गिरफ्त में ले लिया और देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर राख हो गया। दूसरी बस में सवार श्रद्धालुओं ने संभाला मोर्चाश्रद्धालुओं का एक दल दूसरी बस में भी यात्रा कर रहा था, जो कुछ दूरी पीछे चल रही थी। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, दूसरी बस के यात्री भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बस में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने में मदद की। सामूहिक प्रयासों के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सीआरपीएफ और प्रशासन ने चलाया राहत अभियानघटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की 84वीं बटालियन, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित किया और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सीआरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार, बस में करीब 52 यात्री सवार थे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।आग की चपेट में आने से यात्रियों का अधिकांश सामान जल गया। कपड़े, मोबाइल फोन, नकदी, यात्रा संबंधी दस्तावेज और अन्य निजी वस्तुएं भी बचाई नहीं जा सकीं। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने और आगे की यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था की। बाद में उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां से उनकी घर वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और रामबन के जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी ली। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाबालिग पर चाकू से हमला, तीन परिचित युवकों पर आरोप; निजी अस्पताल में उपचार जारी मेवाड़ा प्रजापत समाज का ऐतिहासिक ध्वजा महोत्सव, शिखर मंदिर निर्माण के लिए ₹31.28 लाख की घोषणा