काम नहीं मिलता तो चोरी की बना लेता था योजना, फतहपुरा से हिरणमगरी और सेक्टर-8 तक कई इलाकों में की वारदातें

उदयपुर। शहर में बाइक चोरी की लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे एक आरोपी को अंबामाता थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी नारायण लाल गमेती (33) निवासी गोडावण फला, नाई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 13 बाइक बरामद की हैं। बरामद बाइकों में ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर हैं। आरोपी के चोरी करने का तरीका भी अलग था। वह अपने पास दोपहिया वाहनों की पुरानी चाबियां रखता था और मौका मिलते ही उनसे बाइक का लॉक खोलने या अन्य तरीके से लॉक तोड़कर वाहन लेकर फरार हो जाता था।

थानाधिकारी राजेन्द्र चारण ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शहर के अलग-अलग इलाकों में बाइक चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी से गिरोह में शामिल अन्य लोगों और चोरी की दूसरी वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

काम नहीं मिला तो बाइक चोरी कर लौटता था गांव

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नारायण लाल काम के सिलसिले में उदयपुर आता था। यहां काम नहीं मिलने पर वह बाइक चोरी करने की योजना बना लेता था। इसके लिए वह अपने पास दोपहिया वाहनों की पुरानी चाबियां रखता था। मौका देखकर बाइक का लॉक खोलता या अन्य तरीके से तोड़कर उसे चोरी कर लेता और उसी बाइक से गांव लौट जाता था।

इन इलाकों में की वारदातें

आरोपी ने फतहपुरा, हिरणमगरी, देवाली नहर के पास, सेवाश्रम से बेकनी पुलिया के बीच, सेक्टर-8, कालका माता रोड और जड़ाव नर्सरी के पास बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस अब बरामद 13 बाइकों के मालिकों की पहचान और संबंधित मामलों का मिलान कर रही है।

घर के बाहर दो घंटे में बाइक गायब

बाइक चोरी का एक मामला फतहपुरा निवासी पवन कुमार टेलर की रिपोर्ट से सामने आया। परिवादी ने 31 जुलाई 2026 को अंबामाता थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसने सुबह करीब 10 बजे अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। दोपहर 12 बजे बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली थी। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

चोरी की वारदातों का विवरणः
01. मोटरसाइकिल RJ27BW7080 करीब 04 माह पूर्व चुंगीनाका, फतेहपुरा से दिन के समय चोरी की गई।
02. मोटरसाइकिल RJ27ZS5708 करीब 07-08 माह पूर्व हिरणमगरी क्षेत्र से दिन के समय चोरी की गई। आरोपी को सही स्थान याद नहीं है।
03. मोटरसाइकिल RJ27BU8282 हरियाली अमावस्या 2025 में देवाली नहर के पास से दिन के समय चोरी की गई।
04. मोटरसाइकिल RJ27BY4504 करीब 01 वर्ष 06 माह पूर्व सेवाश्रम से बेकनी पुलिया की तरफ गली से चोरी की गई।
05. मोटरसाइकिल RJ27BD8660 करीब 08 माह पूर्व सेक्टर-08 पेट्रोल पंप के पीछे वाली गली से दिन के समय चोरी की गई।
06. मोटरसाइकिल RJ12SP0458 करीब 04 वर्ष पूर्व कालका माता रोड, प्रतापनगर से दिन के समय चोरी की गई।
07. मोटरसाइकिल RJ27CS1753 करीब 01 वर्ष पूर्व जड़ाव नर्सरी के आसपास से दिन के समय चोरी की गई। आरोपी को सही स्थान याद नहीं है।
08. मोटरसाइकिल RJ27SQ1903 करीब 01 वर्ष पूर्व सेक्टर-04 बड़े कॉम्प्लेक्स के पास से दिन के समय चोरी की गई।

  1. मोटरसाइकिल RJ27HS8487 करीब 04-05 वर्ष पूर्व बंशीपान से आगे अंदर की तरफ सोसायटी के बाहर से दिन के समय चोरी की गई।
  2. मोटरसाइकिल RJ27LS9665 करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दिन के समय चोरी की गई। आरोपी को चोरी का स्थान याद नहीं है।
  3. मोटरसाइकिल RJ09ES5513 करीब 08 माह पूर्व सेक्टर-14 हॉस्पिटल के सामने मेन रोड से दिन के समय चोरी की गई।
  4. मोटरसाइकिल RJ27BH6517 करीब 08 माह पूर्व सविना स्कूल के पास गली से दिन के समय चोरी की गई।
  5. मोटरसाइकिल RJ27BW9068 करीब 01 वर्ष पूर्व पारस चौराहे के पास से दिन के समय चोरी की गई।
    गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
    नारायण पिता मांगीलाल उम्र 33 वर्ष निवासी गोडावण फला, बछार थाना नाई जिला
    उदयपुर।

टीम प्रभारी व सदस्यः-
01. श्री राजेन्द्र सिंह थानाधिकारी, अम्बामाता।
02. श्री लाल सिह सउनि ।
03. श्री राजेश कुमार हैड कानि.।
04. श्री गोविन्द सिह हैड कानि.।
05. श्री भरत सिंह हैड कानि.।
06. श्री प्रकाश कानि. 675।
07. श्री ब्रज कुमार कानि.।
08. श्री राजकमल बिश्नोई कानि.।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading